छत्तीसगढ़

CG News: तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे, यूट्यूब देखकर बना था तांत्रिक, , महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो

भिलाई। भिलाई में यू-ट्यूब देखकर एक युवक तांत्रिक बन गया। उसने महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा-पाठ किया, फिर 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही। नहीं देने पर कहा कि, तंत्र विद्या से तुम्हें मार देंगे।

खुद को ठगे जाने और धमकी से डरकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, जुनवानी भिलाई स्थित शिखर अपार्टमेंट निवासी पल्लवी जायसवाल (46) साल 2022 में काफी परेशान थी। उसकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि, उसका सेहत ठीक नहीं रहती है। रोजगार भी खराब चल रहा है।

परिचय मिश्रा ने कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। उसने पल्लवी से कहा कि, पूजा कर उनके ग्रहों को शांत करना होगा। वो उनके गुरु पंडित कुलदीप महाराज से बात करेंगे। उनसे ही ग्रह शांति करवाएंगे। वो काफी सिद्ध पंडित हैं। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद परिचय मिश्रा ने पं. कुलदीप महाराज को भिलाई बुलवाकर महिला से मिलाया।

कुलदीप मिश्रा ने महिला से कहा कि, उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। उसकी जान को भी खतरा है। तांत्रिक महिला के फ्लैट की बाधा देखने पहुंचा। उनसे कहा कि, वो जल्द पूजा सामग्री और दक्षिणा की व्यवस्था करे। तुरंत ग्रह शांति पूजा करनी होगी।









































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button