Raigarh News: रनभांठा में पांच दिवसीय योग शिविर से 366 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ, कलेक्टर के निर्देश पर आयुष विभाग की पहल, बीपी-शुगर व जोड़ों के दर्द से राहत पर रहा फोकस

अनुलोम-विलोम, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार से बढ़ी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जागरूकता
रनभांठा में पांच दिवसीय योग शिविर आयोजित
रायगढ़, 5 फरवरी 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में आयुष विभाग द्वारा जिले में सतत् जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखण्ड पुसौर के ग्राम रनभांठा में 1 से 5 फरवरी तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 366 ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ाई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौराहा के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें योगाभ्यास की विभिन्न विधियों से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. अजय नायक ने बताया कि इस शिविर में विशेष रूप से बीपी, शुगर, जोड़ो के दर्द, मोटापा, गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए योगाभ्यास कराया गया। भागीदारों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, तिर्यक आसन, मकर आसन और अन्य योगासनों की विधियों से अवगत कराया गया। योग प्रशिक्षक दुलमनी रजक ने इन आसनों का प्रशिक्षण दिया और ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों के बारे में बताया।
शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रतिभागियों को अंकुरित चना और काढ़ा का वितरण भी किया गया, जिससे उनका आंतरिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सके। शिविर में डॉ. जागृति पटेल, फार्मासिस्ट भोज मालाकर, सरपंच जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, बीडीसी राजकुमार छत्तर और अन्य ग्रामीण नेताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






