रायगढ़

Raigarh News: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, सिर और चेहरे में चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी

 







रायगढ़। रायगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश नाली में देखा गया। बनियान और जांघिया में युवक औंधे मुंह पड़ा था। घटना की जानकारी लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को शहर के गौशाला मार्ग पर महिला समृद्धि बाजार की छत पर कुछ युवक चढ़ रहे थे। तभी उनकी नजर समृद्धि बाजार के पीछे नाली पर पड़ी।

जहां एक शख्स को बनियान और जंघिया पहले औंधे मुंह पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी और मामले की सूचना क्षेत्र के पार्षद को दी गई।

ऐसे में मौके पर लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और पार्षद ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे।

मृतक के सिर व चेहरे पर चोट लगने से खून बह रहा था
चेहरे और सिर पर चोट के निशान पुलिस जवानों ने उसे नाली से बाहर निकलवाया और जांच किया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले।







इसके बाद तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहीं आसपास जांच करने पर समृद्धि बाजार के छत पर मृतक का कमीज, पेंट और चप्पल पड़ा मिला।

पुलिस मामले में जांच कर रही आसपास लोगों से पूछताछ करने पर उसकी शिनाख्त सरिया निवासी अविनाश शर्मा 40 साल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह गौशाला चौक स्थित मंगलम विवाह घर के मालिक के यहां गाड़ी चलाने का काम करता था।

हांलाकि यह भी आशंका लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में वह उपर से गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर हर एंगल में जांच कर रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button