छत्तीसगढ़

CG News: रेलवे स्टेशन के पास से 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4.2 लाख रुपये का गांजा जब्त

 

जांजगीर-चांपा – जांजगीर-चांपा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से 20 किलो 820 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर, अकलतरा पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर तुरंत छापेमारी की।

कार्रवाई का विवरण, आरोपियों की पहचान:

नेपाल सिंह (28), पिता साहब सिंह लोधी, निवासी बहिरिया, थाना नोहटा, जिला दमोह, मध्य प्रदेश।

प्रदीप सिंह (21), पिता दुरख सिंह लोधी, निवासी माडनखेड़ा, थाना तेजगढ़, जिला दमोह, मध्य प्रदेश।



















बरामदगी: आरोपियों के पास से एक सूटकेस और एक बैग में छुपाया गया कुल 20 किलो 820 ग्राम गांजा मिला।

कानूनी कार्रवाई: आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 412/2025 के तहत एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक के.के. साहू, प्रधान आरक्षक राकेश चतुर्थी, और आरक्षक अजीत सिंह राज, उमेश यादव व विजय राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button