रायगढ़

Raigarh: अघोर गुरु पीठ बनोरा की शाखा मड़ई में आयोजित नेत्र शिविर में मिला 186 मरीजों को लाभ

रायगढ़। अघोर गुरु पीठ बनोरा की शाखा औघड़ की मड़ई जिगना में 10 फरवरी को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 186 मरीजों को जांच का लाभ मिला। मरीजों की जांच डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई। यह शिविर हर माह 10, 20 एवं 30 तारीख को आयोजित किया जाता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां संचालित होती है। जिनका लाभ सभी शाखाओं के आस पास ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाली जनता को मिल रहा है। जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा मुहैया कराने के मामले इस संस्था की भूमिका सराहनीय है। इस शिविर में 146 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 68 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। उच्च तकनीक से जांच के दौरान 11 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले। जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। मुख्य शाखा अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा में 46 मरीजों का चश्मा बनने के लिए भेजा गया जिनका वितरण अगले शिविर में किया जाएगा। ग्रामीण नेत्र चिकित्सा के मामले संस्था में माह में तीन दिन आयोजित शिविर पर निर्भर है।

बनोरा को आयोजित शिविर में मिला 50 मरीजों को लाभ
रायगढ़ बनोरा स्थित मुख्य शाखा अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र 11 फरवरी को आयोजित निःशुल्क होम्योपैथ चिकित्सा शिविर में 50 मरीजो का निःशुल्क उपचार का लाभ मिला। मरीजों की जांच लक्ष्मी पति मिश्रा ने की । यह शिविर हर सप्ताह बुधवार को आयोजित होता है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button