Sarangarh News: पुलिस की एंड टू एंड विवेचना में 1 गांजा डीलर उड़ीसा गिरफ्तार

रायगढ़ February 21, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: पुलिस की एंड टू एंड विवेचना में 1 गांजा डीलर उड़ीसा गिरफ्तार

Sarangarh News: पुलिस की एंड टू एंड विवेचना में 1 गांजा डीलर उड़ीसा गिरफ्तार

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को NDPS प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 01 गांजा डीलर को सोनपुर ( उड़ीसा ) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/01/2026 को मुखबीर सुचना पर एक सफेद रंग के आर्टिगा कार क्रमांक CG 14 MT 0296 के चालक मुकेश यादव निवासी बगीचा जशपुर के कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर गांजा खरीदी के संबंध में पूछताछ करने पर सोनपुर उड़ीसा से खरीदी करना बताया था। एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार आरोपी के काल डिटेल तस्दीकी उपरांत विष्णु चरण खम्हारी निवासी जिला सोनपुर से पूछताछ करने पर मुकेश यादव को गांजा बिक्री करना स्वीकार किया।आरोपी विष्णु चरण खम्हारी पिता पदु खम्हारी उम्र 30 वर्ष सा गोधनेश्वर थाना सुबलिया जिला सोनपुर को दिनांक 20/2/26 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
1)  विष्णु चरण खम्हारी पिता पदु खम्हारी उम्र 30 वर्ष सा गोधनेश्वर थाना सुबलिया जिला सोनपुर (उड़ीसा )

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान,प्र0आर0- मोहन गुप्ता, टीकाराम पटेल,सुरेंद्र सिदार आरक्षक- नरेंद्र चंद्रा ,नर्मदा यादव साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

खबर शेयर करें: