रायगढ़

Raigarh News: युवक की खून से लथपथ मिली लाश, पत्थर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भगवानपुर के रहने वाले तिलक वर्मा 23 साल की खून से लथपथ अवस्था में आज सुबह 5 बजे खैरपुर गांव के सीतापुर बस्ती में लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि बीती रात साढ़े 9 बजे युवक अपने दोस्तों के साथ जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नही लौटा, परिजन तिलक की पतासाजी कर रहे थे इसी बीच आज सुबह उसकी लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई।





गांव के ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने सिर पर पत्थर कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों के अनुसार तिलक वर्मा को गांव के ही एक युवक के रात में देखे जाने की बात कही जा रही है।

सीतापुर बस्ती में युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड़ पुलिस फारेसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान युवक के सिर पर पत्थर कुचलने के निशान मिले हैं, ऐसे में अज्ञात आरोपी तक पहुंचने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button