Raigarh: सेवा भारती समिति ने रायगढ़ की सेवा बस्तियों में बांटे दीपावली उपहार, हर घर में खुशियां पहुंचाने का लिया संकल्प

रायगढ़ November 6, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: सेवा भारती समिति ने रायगढ़ की सेवा बस्तियों में बांटे दीपावली उपहार, हर घर में खुशियां पहुंचाने का लिया संकल्प

Raigarh: सेवा भारती समिति ने रायगढ़ की सेवा बस्तियों में बांटे दीपावली उपहार, हर घर में खुशियां पहुंचाने का लिया संकल्प

 

रायगढ़: दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष के भांति ‘सेवा भारती समिति रायगढ़’ द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों में विशेष उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े हर परिवार के घर तक दीपावली का उल्लास पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना रहा कि कोई भी घर रोशनी और मिठास से वंचित न रहे।

समिति के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने रायगढ़ की विभिन्न सेवा बस्तियों में घर-घर पहुंचकर दीपावली पूजन एवं उत्सव से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। वितरित किए गए उपहार किट में मुख्य रूप से मिट्टी के दीये, बाती, पूजा हेतु तेल, पारंपरिक प्रसाद (लाई और बताशा) तथा बच्चों के लिए पटाखे शामिल थे।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सचिव चक्रधर पटेल, किरण चौहान, सुजाता साहू, आरती सेवक ,स्नेहा तिवारी उपस्थित रहे।
सेवा भारती समिति की प्रचार प्रमुख विनीता अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का अवसर है। हर घर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मन सके, इसी पावन उद्देश्य के साथ यह वितरण अभियान चलाया गया। बस्तियों में बच्चों और बुजुर्गों के खिले चेहरों ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने सभी नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज के सक्षम लोगों से आग्रह किया है,कि वे भी त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने के लिए आगे आएं।

खबर शेयर करें: