Raigarh News: युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, सिलबट्टे से कुचलकर की गई हत्या, पुलिस जांच में जूटी

रायगढ़ July 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, सिलबट्टे से कुचलकर की गई हत्या, पुलिस जांच में जूटी

Raigarh News: युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, सिलबट्टे से कुचलकर की गई हत्या, पुलिस जांच में जूटी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवकी की खून से लथपथ लाश एक दिन बाद घर पर देखी गई। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भकुर्रा गांव में रहने वाला सोनू चौहान 23 साल घर में अकेला रहता था। उसकी बहनो की शादी होने के बाद उसकी मां उसके साथ नहीं रहती थी। जहां रविवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू चैहान का लाश उसके घर पर पड़ा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जहां प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सिलबट्टे से युवक पर हमला किया गया है और उस कारण काफी खून बहा गया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घटना शनिवार की रात का हो सकता है। किसी अज्ञात ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। रविवार के दिन भर उसके घर का दरवाजा नहीं खुला था। ऐसे में पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्धो से पूछताछ की जा रही इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच की गई। मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण अभी अज्ञात है। युवक अकेला रहता था, फिलहाल मामले में विवेचना जारी है।

खबर शेयर करें: