रायगढ़

Raigarh News: तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त

 

रायगढ़ । थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम सोडेकेला में सनक और आक्रोश में पड़ोसी के घर में घुसकर तलवार से वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले युवक को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। ग्राम सोडेकेला निवासी संतोष पटेल पिता चक्रधर पटेल उम्र 32 वर्ष ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे गांव का मृत्युंजय बिशी लोहे की धारदार तलवार लेकर उसके घर के अंदर घुसा और घर परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10 AE 9117 एवं एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AH 6481 पर तलवार से हमला कर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए तलवार लेकर प्रार्थी को मारने दौड़ा, जिससे वह अपनी जान बचाकर भागा। घटना में दोनों वाहनों को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर थाना पुसौर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं धारा 333, 296, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीआई पुसौर हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने तत्काल आरोपी मृत्युंजय बिशी पिता स्व. केशव बिशी उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी सोडेकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“हथियार लेकर दहशत फैलाने, घरों में घुसकर हमला करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर रायगढ़ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी ।”











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button