Sarangarh News: गोमर्डा अभयारण्य से भटककर गांव पहुंची मादा तेंदुआ, किसान की बाड़ी में मिला शावक, वन विभाग को सौंपा
Sarangarh News: गोमर्डा अभयारण्य से भटककर गांव पहुंची मादा तेंदुआ, किसान की बाड़ी में मिला शावक, वन विभाग को सौंपा
सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य से एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ कंवरपाली गांव पहुंच गई। सरायपाली वन क्षेत्र के इस गांव में एक शावक किसान डोलचंद पटेल की बाड़ी में मिला। किसान ने शावक को सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया। दूसरे शावक के भी आसपास होने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
किसान की बाड़ी में मिला तेंदुए का शावक
जानकारी के मुताबिक, मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक शावक किसान डोलचंद पटेल की बाड़ी में दिखाई दिया। किसान ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और शावक को सुरक्षित वन विभाग के हवाले कर दिया। मादा तेंदुआ के साथ दो शावकों के होने की जानकारी सामने आने के बाद दूसरे शावक के भी आसपास मौजूद होने की संभावना है। इसे देखते हुए गांव और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से की सावधानी बरतने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुआ या कोई अन्य जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके पास न जाएं। उसे पकड़ने या परेशान करने की कोशिश न करें। जंगली जानवर दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।