छत्तीसगढ़

CG: युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बची जान, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

 

  बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभय ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाकर युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। अभय की पत्नी पिछले दो महीनों से उससे अलग रह रही थी। इसके अलावा युवक के शराब के नशे में विवाद करने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था और घटना के समय भी नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से अलग रह रही थी। शराब के नशे में विवाद की भी बात सामने आई है। साथ ही युवक पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था। घटना के समय भी उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button