रायगढ़

Raigarh: कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश, खाना खाने के बाद कमरे में गई फिर नही खुला दरवाजा

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा वार्ड 12 मे महिला कि कमरे मे झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 19 जून को लगभग 10 बजे के आसपास तुलसी यादव 22 वर्ष वार्ड 12 खाना खाने के बाद कमरे मे गई थी और पति और बच्चा बाहर ही थे पति जब कमरे को खोलने का प्रयास किया नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया देखा तो महिला कि बंद कमरे मे साडी के फंदे से झूल रही थी।

महिला को झूलते हुए देख परिजनों के होस उड़ गए किसी तरह परिजनों ने महिला के शव को निचे उतार दिया गया। उतार कर देखा तो महिला तुलसी यादव कि मौत हो गई थी। घटना कि सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। परिजनों कि सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे जुट गई है। मामले कि जाँच अधिकारी एएसआई डेविड टोप्पो ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button