छत्तीसगढ़

 Jashpur News: ब्राउन सुगर के साथ महिला गिरफ्तार, नशे की खेप घर में छिपाकर कर रही थी सौदा

 जशपुर। डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह को 30 जनवरी को विश्वस्त मुखबीर से गुप्त सूचना मिली कि साईंटांगरटोली ईदगाहपारा की आफरीन खातून अपने घर में अवैध रूप से कहीं से नशीला मादक पदार्थ ब्राउन सुगर को विक्रय करने हेतु लाई है एवं अपने घर में रखी है, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे को टीम बनाकर रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे द्वारा मौके पर जाकर दबिश देने पर आरोपिया अपने घर में मिली एवं उससे ब्राउन सुगर रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर घर की परछी में छिपाकर रखे प्लास्टिक पन्नी के पैकेट में छोटे-छोटे कुल 18 पुड़िया में रखा ब्राउन सुगर कुल 8.04 ग्राम ब्राउन सुगर कीमती रू. 10,800 मिलने पर उसे जप्त कर आरोपिया को महिला कर्मचारी की उपस्थिति में अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उक्त ब्राउन सुगर को उसके पति ने विक्रय करने हेतु दिया था, आरोपिया का पति पिछले माह से किसी अन्य प्रकरण में जेल में है। आरोपिया का कृत्य धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, स.उ.नि. सहवीर भगत, प्र.आर. 128 प्रदीप लकड़ा, आर. 694 राजेश गोप, म.आर. 794 लक्ष्मी बाई, म.आर. 801 सुष्मिता भगत का योगदान रहा है।

डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि:- ”अपने आस-पास हो रहे अनैतिक गतिविधियों की जानकारी सीधे मुझे देवें, समय पर सूचना देकर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा।“



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button