छत्तीसगढ़

CG News: पत्नी ने पति को उतारा मौत का घाट, पति की रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला…

जांजगीर-चांपा: चरित्र पर शक करके लगातार मारपीट करने से परेशान होकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
प्रार्थी संजय थवाईत ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 सितंबर, 2025 को उनका जीजा सोमराज बड़ाईक शराब पीकर घर आया और चरित्र पर शक करके अपनी पत्नी दुर्गा बड़ाईक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। संजय ने उस समय झगड़ा शांत कराया, लेकिन रात 9 बजे उनकी बहन दुर्गा ने घर आकर बताया कि पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी है।

जब संजय ने घर जाकर देखा, तो उनके जीजा बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल आरोपी दुर्गा बड़ाईक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने दुर्गा बड़ाईक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसका पति सोमराज रोज शराब पीकर चरित्र पर शक करता और मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने अपने हाथों और तकिए से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया भी जब्त कर लिया है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद दुर्गा बड़ाईक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता और उनकी टीम, जिसमें उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सिलमनी टोप्पो, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button