मनोरंजन

आज कहां है शो मैन राजकपूर का परिवार….राजकपूर की जन्म शताब्दी पर विशेष

 

Raj kapoor: भारतीय सिनेमा जगत के शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर की 14 दिसंबर को सौंवी बर्थ एनिवर्सरी है। उनके सम्मान में उनका परिवार 13 से 15 दिसंबर तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। जिसमें दिग्गज एक्टर की 100 फिल्मों को 40 शहरों में दिखाया जाएगा।
खैर जन्म शताब्दी पर राजकपूर से जुड़ी बहुत सी बातें एक बार फिर पढऩे और सुनने को मिलती रहेंगी। जब उनका निधन हुआ वे 63 साल के थे। अभिनय से उन्होंने दूरी बना ली थी और निर्देशन में जोर दे रहे थे। बतौर निर्देशक उनकी अंतिम फिल्म राम तेरी गंगा मैली थी। यह फिल्म उन्होंने बेटे राजीव कपूर को लांच करने के लिए बनाई थी। फिल्म अपने कुछ दृश्यों के कारण काफी विवादों में रही। हालांकि 1985 में यह साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने हिना फिल्म की कल्पना को साकार किया, लेकिन उनकी मौत के बाद यह फिल्म उनके बेटे रणधीर ने पूरी की।
राजकपूर की निजी जिंदगीे से बात करें, तो पांच बच्चों का उनका परिवार आज काफी बड़ा हो चुका है। पत्नी कृष्णा से उनकी पांच संतानें हुर्ई। उनके परिवार में बेटियों रितु नंदा और रीमा जैन के अलावा तीन बेटेें रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर हुए। तीनों बेटों ने अभिनय जगत को अपनाया। रणधीर की दोनों बेटियों करिश्मा और करीना ने भी अभिनय जगत में खूब नाम कमाया। रणधीर ने अभिनेत्री बबीता से शादी की। आज रणधीर 77 साल के हो चुके हैं, लेकिन बरसों से वे बबीता से अलग रह रहे हैं।


ऋषि कपूर ने अपने परिवार की परंपरा को कायम रखते हुए अपनी बेटी रिद्धिमा को सुनहरे परदे से दूर रखा, लेकिन बेटे रणबीर कपूर को अभिनय जगत में काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। ऋषि ने अपनी को -स्टार नीतू सिंह से विवाह किया। ऋषि कैंसर से पीडि़त थे और वर्ष 2000 में 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
वहीं तीसरे और सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर अपने अभिनय कॅरिअर में सफल नहीं हो पाए और गुमनामी में खो गए। वर्ष 2001 में, उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की, जो कनाडा के वॉन में एक लॉ फर्म में पैरालीगल के रूप में काम कर रही थीं। 2003 में उनका तलाक हो गया। फिर वे भाई रणबीर के साथ रहने लगे। 2021 को उनका दिल का दौरा पडऩे के कारण 58 साल की उम्र में निधन हो गया।
राजकपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा एक एंटरप्रेन्योर थीं। उनकी शादी एस्कॉट्र्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन नंदा से हुई थी। राजकपूर को घर की बेटियों का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। इसलिए रितु ंने बिजनेस में किस्मत आजमाया। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी रितु के बेटे निखिल से हुई है। उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं, जो आज काफी लोकप्रिय हैं। रितु लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन से जुड़ी हुई थीं। बेहद टैलेंटेड रितु के नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का भी रिकॉर्ड है, जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज है। रितु को कैंसर था और 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
रही बात रीमा की तो राजकपूर उनकी शादी अभिनेता कुमार गौरव से करना चाहते थे। कुमार गौरव के पिता राजेन्द्र कुमार और राजकपूर अच्छे दोस्त थे। सगाई भी हो गई थी, लेकिन एक दिन कुमार गौरव ने यह सगाई तोड़ दी और सुनील दत्त- नरगिस की बेटी नम्रता से शादी कर ली। बाद में रीमा की शादी बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई और उनके दो बेटे हैं- अरमान और आदर जैन। अरमान ने कुछ फिल्में की हैं, पर अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। रीमा 72 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती और उनका स्टाइलिश लुक लोगों को आकर्षित करता है।
हाल में पूरा परिवार उस वक्त साथ नजर आया, जब वे राजकपूर की जन्म शताब्दी पर होने वाले समारोह का निमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे। पूरे परिवार ने प्रधानमंत्री के साथ फोटो क्लिक की। सोशल मीडिया यह काफी वायरल भी हुआ।









































IMG-20240424-WA0003
piyush-final--web-june-24
img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175
IMG-20240128-WA0014
img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button