CG News: खूनी वारदात से दहला इलाका, मां पर धारदार हथियार से किया वार, फिर पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर बनाया शिकार

छत्तीसगढ़ November 28, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: खूनी वारदात से दहला इलाका, मां पर धारदार हथियार से किया वार, फिर पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर बनाया शिकार

CG News: खूनी वारदात से दहला इलाका, मां पर धारदार हथियार से किया वार, फिर पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर बनाया शिकार

 

धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अचानक हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। उसने धारदार हथियार से पहले अपनी मां पर हमला किया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को भी निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरा पारा वार्ड का है। आरोपी का नाम देवा निर्मलकर बताया जा रहा है, जिसने पहले घर में अपनी ही मां पर धारदार हथियार से वार कर दिया। सनकी युवक का गुस्सा यहीं नहीं थमा, इसके बाद वो घर से बाहर निकला और पड़ोस में छोटी सी दुकान लगाकर बैठीं कौशल्या बाई पर टूट पड़ा।

धारदार हथियार से देवा ने बुजुर्ग महिला पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महिला का हाथ बुरी तरह कट गया। फौरन कौशल्या बाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के हाथ में 10 टांके लगाने पड़े हैं। शुक्र है कि वक्त पर इलाज मिल गया वरना अंजाम और भी भयानक हो सकता था।

इधर घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी देवा निर्मलकर को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस उससे सख्त पूछताछ कर रही है। आखिर क्यों किस वजह से किस गुस्से में उसने अपनी मां और पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर हमला किया। इस हमले की असल वजह पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगी।

खबर शेयर करें: