लाइफस्टाइल & हेल्थ

पानी की बोतल में जमी बर्फ को तलवों के नीचे घुमाने से क्या फायदा होता है, सिर्फ 10 मिनट कर लें ये काम

दिनभर चलते फिरते रहने से, वजन बढ़ने से या गलत जूते चप्पल पहनने से पैरों में दर्द की शिकायत होने लगती है। पैरों की मालिश से दिनभर की थकान, तनाव दूर हो सकता है साथ ही पैरों को रिलेक्स करने के लिए आप बर्फ के पानी से या फिर ठंडे पानी से भरी बोतल से सिंकाई भी कर सकते हैं। जब आप ठंडे पानी की बोतल को तलवों के नीचे घुमाते हैं तो गजब के फायदे मिलते हैं। पानी की बोतल से स्ट्रेच करना प्लांटर फैशियाइटिस, एड़ी की हड्डी में दर्द और तलवे के दर्द के लिए एक आसान घरेलू उपाय है। यह प्लांटर फैशिया लिगामेंट को खींचकर और लंबा करके पैरों में तनाव को कम करने में मदद करता है। जमी हुई पानी की बोतल का इस्तेमाल करने से तलवे की सूजन कम होती है। इससे पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे करना है और इसके क्या फायदे हैं?





पैरों के ठंडे पानी की बोतल से मसाज
इसके लिए एक पानी की बोतल लें और उसे फ्रीजर में रख दें। बोतल स्टील की हो तो ज्यादा बेहतर है। आप प्लास्टिक की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बोतल में बर्फ जमी हो या फिर पानी अच्छा ठंडा होना चाहिए। अब बोतल को लिटा दें और उसके ऊपर अपना पैर रखें। किसी आरामदायक जगह पर बैठ जाएं और अब तलवे के नीचे रखी बोतल को धीरे-धीरे घुमाते रहें। आप दोनों पैरों से एक साथ भी ऐसा कर सकते हैं। या फिर बारी-बारी से एक पैर से ऐसा कर सकते हैं। इससे दिनभर पैरों में थकान, जलन या भारीपन की समस्या दूर होगी और पैरों को आराम मिलेगा।

तलवों के नीचे ठंडे पानी की बोतल घुमाने से फायदे
नसों को आराम- ठंडे पानी की बोतल को पैरों के तलवों के नीचे करीब 10 मिनट घुमाने से ही आपकी दिनभर की सारी थकान, भारीपन और जलन कम होने लगेगी। ठंडा पानी (Cold Therapy) नसों और मांसपेशियों को शांत करने में मदद करता है, जिससे सूजन और तनाव कम हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर- ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। पैरों के नीचे बोतल घुमाने से तलवों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बेहतर महसूस हो सकता है और पैरों को आराम मिलता है। ठंडे तापमान और हल्की मसाज से रक्त वाहिकाओं में बदलाव आता है जिससे ब्लड फ्लो में सुधार आता है।

पैरों की जलन और गर्मी कम- गर्मी के दिनों में कई बार पैरों के तलवों में काफी जलन महसूस होती है। पैरों से गर्मी निकलने लगती है। ऐसे में ठंडी बोतल आराम दे सकती है। इससे तलवों का तापमान कम होता है और ठंडक नसों को शांत महसूस करा सकती है।

तनाव और थकान दूर- ठंडे पानी की बोतल को लगातार थोड़ी देर तक रोल करने से पैरों की थकान दूर होती है। दिनभर खड़े रहने या ज्यादा चलने से पैरों में दर्द रहता है उसमें आराम मिलेगा। आपका शरीर रिलैक्स महसूस कर सकता है। तलवों पर हल्का दबाव और ठंडक मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद कर सकती है।







पैरों की सूजन में राहत- कई बार लंबे समय तक खड़े रहने से या ज्यादा चलने से पैरों में सूजन आ जाती है। लेकिन ठंडे पानी की बोतल से मसाज करने से पैरों की हल्की सूजन में आराम मिल सकता है। कोल्ड कंप्रेस से सूजन कम होती है।

अच्छी नींद- पैरों को आराम मिलने से नींद में सुधार आने लगता है। रात में सोने से पहले ऐसा करने से पूरा शरीर रिलैक्स महसूस करता है। रिलैक्सेशन शरीर को आराम की स्थिति में लाने में मदद करता है, जिससे नींद बेहतर लग सकती है।

क्या सावधानी बरतें
बहुत ज्यादा ठंडी बोतल लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। अगर नसों की गंभीर समस्या, चोट, डायबिटीज में सुन्नपन या ज्यादा दर्द है तो डॉक्टर से सलाह लिए बिना ऐसा न करें। अगर कोल्ड सिंकाई से दर्द बढ़े या त्वचा सुन्न लगे तो तुरंत बंद कर दें।

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button