रायगढ़

Raigarh News: चैकीदार की खून से लथपथ मिली लाश, चेहरे पर चोट के गंभीर निशान, जांच में जूटी पुलिस 

 





रायगढ़। रायगढ़ जिला के तमनार ब्लॉक में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें इलेक्ट्रिक टावर क्षेत्र में चैकीदार का काम कर रहे युवक की लाश खून से लथपथ हालत में देखी गई। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का होना पाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिलुपारा क्षेत्र में 765 केवी इलेक्ट्रिक टावर शिप्टिंग का काम चल रहा है। जिसमें पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला लखन उर्फ धरम भुईंया 47 साल व अजहर अली चौकीदार का काम कर रहे थे। जहां सोमवार की रात को दोनों चौकीदारी ड्यूटी में थे, तभी उन्हें टावर क्षेत्र में कुछ आवाज आने पर टार्च मारकर देखा तो कुछ लोग रस्सी काट रहे थे।

बताया जा रहा है कि लखन और उसके साथी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे में लखन का साथी वहां से भाग गया और अगले दिन लखन की लाश टावर क्षेत्र से कुछ दूर मेड़ पर पड़े मिली। मृतक का चेहरा लहुलूहान था जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व साइबर की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करने पर मामला हत्या का प्रतीत हुआ। जहां बताया जा रहा है कि उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं और चेहरा लहूलुहान था। मामले में पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

पुरानी रंजिश तो नजर नहीं आ रही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि इलेक्ट्रिक टावर शिप्टिंग क्षेत्र में लखन चौकीदार का काम करता था। उसकी डेडबॉडी कुछ दूर में मेड़ के पास पड़े मिली।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का नजर आ रहा है और उसके चेहरे पर ठोस वस्तु से वार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button