मनोरंजन

उल्टे पांव चलने से शरीर से चुपके से निकल जाएंगी ये गंभीर बीमारियां, दिल से लेकर दिमाग होगा दुरुस्त, जानें Reverse walking के फायदे

डेस्क न्यूज: अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए लोग सुबह या शाम के समय वॉक करना पसंद करते हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो आपके शरीर को केवल फायदा ही देती है। लेकिन क्या हो अगर आप उल्टा चलकर एक्सरसाइज़ करें? अब, आप सोच रहे होंगे ये क्या मज़ाक है? तो, हम आपको बता दें, इन दिनों लोगों में रिवर्स वाकिंग (Reverse walking) का ट्रेंड चल पड़ा है। रिवर्स वाकिंग से वाकई सेहत को कोई फायदा होता है, चलिए जानते हैं वो फायदे कौन से हैं?

रिवर्स वॉकिंग के फायदे
रिवर्स वॉकिंग या पीछे की ओर चलने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह ट्रेंड इन दिनों लोगों में यूं ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि इसके कई स्वस्थ्य लाभ हैं। एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि यह अनकन्वेंशनल एक्सरसाइज़ आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

रिवर्स वॉकिंग से मांसपेशियां बनती हैं मजबूत: रिवर्स वॉकिंग में आगे की ओर चलने की तुलना में अलग-अलग मसल्स ग्रुप एक्टिव होते हैं। यह काफ़्, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग पर प्रेशर डालता है, जिससे वर्कआउट बैलेंस होता है और उस कारण बॉडी की मांसपेशियां टोन और मजबूत होती है। यह एक्सरसाइज़ एथलीटों और फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।

रिवर्स वॉक से बढ़ती है एकाग्रता: इसके अलावा, रिवर्स वॉकिंग संतुलन और कोर्डिनेशन को बेहतर करता है। पीछे की ओर चलते समय व्यक्ति को एकाग्र और जागरूक होना पड़ता है।यह चीज़ें प्रोप्रियोसेप्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यही एकाग्रता गिरने के डर को कम करती है जिससे लोग मानसिक तौर पर बेहद मजबूत बनते हैं।

दिल की सेहत होती है दुरुस्त: अध्ययनों के अनुसार पीछे की ओर चलने से दिल की गति आगे की ओर चलने की तुलना में अधिक बढ़ती है। यह एक्सरसाइज़ हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और कैलोरी को भी तेजी से बर्न कर वजन को कंट्रोल करता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। रायगढ़ टॉप न्यूज किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button