रायगढ़

Raigarh news: ओडिशा व रायगढ़ के ट्रांसपोटरों के बीच हिंसक झड़प, ओडिशा के ट्रांसपोटरों ने रायगढ़ के लोगों पर मिर्ची स्प्रे, लाठी-डण्डे से किया हमला, कई घायल

ट्रांसपोटर बंटी डालमिया सहित 140 से अधिक आरोपियों पर एफआईआर

तमनार के टपरिया बार्डर की घटना

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत टपरिया बॉर्डर पर रायगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स के साथ हुई मारपीट, धमकी और लूट की घटना को लेकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। इस मामले में 100 से 140 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कर लिया है और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को शाम 5.00 बजे के आसपास उड़ीसा से आए कुछ ट्रांसपोर्टर्स ने + रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन से जुड़े सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मिर्ची स्प्रे, लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कई ट्रांसपोर्टर्स घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान पीड़ितों से 15,000 नकद भी लूट लिए तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद टपरिया बॉर्डर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की खबर फैलते ही रायगढ़ टेलर यूनियन में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में रायगढ़ के वाहन मालिक टपरिया बॉर्डर की ओर रवाना हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तमनार पुलिस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई



















इस मामले में तमनार थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराएं 296, 351(3), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190, 310(2) तथा आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध कायम किया है।

एफआईआर में श्यामराम, उर्फ बंटी डालमिया, गोपाल नायक, घनश्याम प्रधान विपिन अग्रवाल, धनी मित्रो, तेजराम सहित कई आरोपियों के नाम दर्ज किए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में आरोपी अभी अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

विदित हो कि पिछले 13 दिसंबर से ओडिशा और रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों में चल रहा गतिरोध 8 जनवरी को खत्म हो गया था। जिसमें तय किया गया था कि अब रायगढ़ के ट्रेलर मालिकों को ओडिशा में 33 प्रश लोडिंग दी जाएगी। वाहनों में भेदभाव भी नहीं किया जाएगा। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की कोयला खदानों से सबसे ज्यादा कोयला रायगढ़ के प्लांटों को मिलता है। सबसे बड़ा मसला कुल्दा माइंस से कोयला परिवहन का है। यहां का करीब 70 प्रश कोयला रायगढ़ के प्लांटों में पहुंचता है, जिसका परिवहन दोनों तरफ के ट्रांसपोर्टर करते हैं। लेकिन रायगढ़ के ट्रेलर मालिकों को वहां भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था। वहां रायगढ़ के ड्राइवरों से मारपीट भी की गई। दोनों तरफ के के गाड़ी मालिकों में टकराव शुरू हुआ। रायगढ़ के गाड़ी मालिकों ने संबलपुरी के पास आंदोलन कर दिया। ओडिशा की गाडियों को रायगढ़ में एंट्री बंद कर दी गई और ओडिशा में रायगढ़ की गाडियां नहीं घुस सकीं थी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button