Raigarh News: हाथी के हमले से ग्रामीण घायल, खेत में पानी डालने जा रहा था, तभी हुआ आमना-सामना, गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ April 23, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: हाथी के हमले से ग्रामीण घायल, खेत में पानी डालने जा रहा था, तभी हुआ आमना-सामना, गंभीर रूप से घायल

Raigarh News: हाथी के हमले से ग्रामीण घायल, खेत में पानी डालने जा रहा था, तभी हुआ आमना-सामना, गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की मौजूदगी है और आए दिन हाथियों का दल फसल नुकसान करता है। वहीं आज सुबह खेत जाते समय एक ग्रामीण का हाथी से सामना हो गया। इससे हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंजईपाली का रहने वाला जेम एक्का 40 साल आज सुबह अपने खेत में पानी डालने के लिए जा रहा था। जंगल के करीब खेत है और तभी अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया। इससे हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे जेम एक्का चीखने-चिल्लाने लगा, तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

तब हाथी जेम एक्का को घायल हालत में छोड़कर वापस जंगल की ओर चले गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना वन अमला को दी। पैर में आयी गंभीर चोट घटना की जानकारी मिलते ही छाल रेंजर, डिप्टी रेंजर समेत अन्य स्टाप मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तत्काल घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हाथी के दांत से ग्रामीण के पैर में चोट आयी है। जिससे खून भी निकल रहा था। तात्कालिक सहायता राशि दी गई इस संबंध में छाल रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि एक ही हाथी था और जंगल के करीब खेत में वह काम के लिए जा रहा था। तभी घटना घटित हो गया। घायल को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है और ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है, कि हाथी प्रभावित जंगल की ओर अकेले न जाए। लगातार हाथियों पर निगरानी की जा रही है।

खबर शेयर करें: