बिलासपुर पर CM साय की खास नजर! विकास को लेकर बंद कमरे में बड़ी बैठक, लिए गए अहम फैसले

छत्तीसगढ़ January 6, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
बिलासपुर पर CM साय की खास नजर! विकास को लेकर बंद कमरे में बड़ी बैठक, लिए गए अहम फैसले

बिलासपुर पर CM साय की खास नजर! विकास को लेकर बंद कमरे में बड़ी बैठक, लिए गए अहम फैसले

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा कदम उठाया है। बिलासपुर नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री खुद बड़ी समीक्षा बैठक कर रहे हैं। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर के रूप में बिलासपुर को विकसित करने के लिए समग्र और बिंदुवार मंथन किया जा रहा है।

बैठक में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, आवास, ट्रैफिक और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अधोसंरचनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि विकास कार्यों में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण सावकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूवित्त मंत्री ओपी चौधरी, क्षेत्रीय विधायक, मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बैठक को लेकर प्रशासनिक गलियारों में भी खास हलचल देखी जा रही है।


🧑‍🤝‍🧑 जनता से सीधा संवाद: 8 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन

📌 समस्याओं का त्वरित समाधान, अफसरों को मिले संवेदनशीलता के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी, गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन आयोजित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि
👉 जनदर्शन में मिलने वाले हर आवेदन का त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण किया जाए।
👉 जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।


⚡ साफ संकेत

बिलासपुर के विकास से लेकर जनता की समस्याओं तक, मुख्यमंत्री साय खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़ी बैठक और जनदर्शन के बाद जमीन पर कितनी तेजी से बदलाव नजर आता है।

खबर शेयर करें: