बिलासपुर के होटल के बाहर देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, बाउंसरों ने दिखाया बाहर का रास्ता, बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद
बिलासपुर के होटल के बाहर देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, बाउंसरों ने दिखाया बाहर का रास्ता, बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के हैवन्स पार्क होटल के बाहर देर रात हंगामा मच गया। दरअसल, बार में शराब पीने के बाद बिल को लेकर एक युवती और होटल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि, बाउंसरों ने युवती को होटल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद होटल के बाहर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक विवाद और हंगामा जारी रहा।
बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि, युवती होटल के बार में गई थी। शराब पीने के बाद बिल को लेकर उसके और होटल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर होटल के बाउंसरों ने युवती को बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती होटल के बाहर ही हंगामा करने लगी।
पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद युवती अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई।
विवाद की वजह तलाश रही पुलिस
देर रात होटल के बाहर हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद शहर में देर रात बार-पब संचालन और ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पूरे मामले में विवाद की वास्तविक वजह और होटल प्रबंधन की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।