छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम रायपुर पहुँचेंगे, बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहाँ वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिसके बाद सीधे दिल्ली रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया। समारोह में बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बस्तर के गांव-गांव तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर है, जो प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button