देश

केंद्रीय बजट–2026 आत्मविश्वास और अवसरों का बजट : सांसद नवीन जिन्दल

 

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत नींव रखता है यह बजट

कुरुक्षेत्र/कैथल/रादौर, 1 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल ने केंद्रीय बजट–2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सर्वेक्षण में उल्लेखित “कैलिब्रेटेड रियलिज़्म” की भावना को प्रतिबिंबित करता है और देश के भविष्य को लेकर विश्वास का बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।

सांसद नवीन जिन्दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि यह बजट “अवसरों का राजमार्ग” है, जो देश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए नए द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ठोस आधार तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), कौशल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs), महिला उद्यमिता और युवाओं पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही नियामकीय सुधारों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है, जिससे देश की विकास गति को और तेज़ी मिलेगी।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button