देश

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 22वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गांव अभिमन्युपुर में सम्पन्न हुआ

 

नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सौजन्य से हल्का थानेसर में आयोजित शिविर में 671 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानेसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 22वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का गांव अभिमन्युपुर में सफल आयोजन किया गया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने के लिए गौरव जैलदार सरपंच अभिमन्युपुर भी पहुंचे। उन्होंने शिविर में अपनी आंखों की जांच भी कराई। उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान की प्रसंशा करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा आयोजित कराए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की सेवा में दिन रात मेहनत कर रही है।

शिव शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की और विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का 671 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा एनीमिया जांच जैसी सेवाएं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण के पश्चात जरूरतमंद 392 मरीजों को चश्मे भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर 100 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनके निःशुल्क ऑपरेशन की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के संकल्प को पूरा करने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ साथ अन्य जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डी.पी. चौधरी वाईस चेयरमैन जिला परिषद कुरुक्षेत्र, सुनील चंद्रभानपुर मंडल अध्यक्ष, प्रिंसीपल यशपाल आर्य, महीपाल अमीन, अशोक कुमार शक्ति केंद्र, राजीव कुमार, मुकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, देवीदयाल शर्मा, विक्की ब्लॉक समिति सदस्य, सतबीर, सुभाष बारना, विजय कुमार, ऋषिपाल प्रजापत, अंकित गर्ग, मनोज कुमार और हल्का थानेसर प्रभारी बलबिंद्र सिंह उपस्थित रहे।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button