रायगढ़
जन चेतना मंच के राजेश त्रिपाठी के बड़े भाई उमेश त्रिपाठी का निधन

रायगढ़ टॉप न्यूज 19 जुलाई। जन चेतना मंच के सक्रिय सदस्य राजेश त्रिपाठी के बड़े भाई उमेश त्रिपाठी का आज रायपुर स्थित बाल्को हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले लगभग एक माह से कैंसर का इलाज करा रहे थे।
60 वर्षीय उमेश त्रिपाठी वर्तमान में इंड सिनर्जी में कार्यरत थे। वे अपने पीछे दो पुत्रियां, एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय उमेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को उनके पैतृक गांव रीवा (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।