Sarangarh News: क्लास रूम में भिड़े दो शिक्षक, एक निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

रायगढ़ September 13, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: क्लास रूम में भिड़े दो शिक्षक, एक निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

Sarangarh News: क्लास रूम में भिड़े दो शिक्षक, एक निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

सारंगढ़। स्कूल वह जगह होती है जहां बच्चे अनुशासन, संस्कार और ज्ञान की सीख पाते हैं, लेकिन सारंगढ़ जिले के धारासीव स्कूल में हुई घटना ने शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को तार-तार कर दिया। कक्षा में मौजूद नन्हें बच्चों के सामने ही दो शिक्षकों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। यह पूरा मामला स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसके सामने आते ही अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 11 सितंबर को उजागर हुआ था। बच्चों को पढ़ाने के तरीके को लेकर शिक्षक मनोज कश्यप और विनीत दुबे के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों शिक्षकों ने कक्षा में मौजूद छात्रों के सामने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भयभीत हो गए।

 

 

एक निलंबित तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

घटना की जानकारी मिलते ही 13 सितंबर शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया है। वहीं, मारपीट में शामिल मनोज कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, स्कूल समय का पालन नहीं करने पर शिक्षक मानेश पांडे और देवव्रत भीष्म को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुल तीन शिक्षकों को नोटिस और एक के निलंबन की कार्रवाई के बाद मामला गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबर शेयर करें: