रायगढ़

Raigarh News: मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे 2 और लोगों की मौत, टायर गलाने के दौरान हुई थी घटना

रायगढ़.  रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो लोगों की आज सुबह मौत हो गई। इस घटना में दो दिन पहले ही एक 9 माह के मासूम की मौत हो गई थी।

 

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 6 फरवरी की सुबह 9 बजे के टायर गलाने के दौरान हुए विस्फोट में एक मासूम बच्ची समेत 8 लोग झुलसे थे। घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 लोगों को राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां 9 फरवरी की शाम 4 बजे 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई थी। वहीं, आज सुबह इस घटना में झुलसे दो और लोगों इंदीवर 19 साल और शिव खड़िया 27 साल की भी मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।
इन घायलों का चल रहा इलाज
साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button