छत्तीसगढ़

CG News: नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, दो की मौत और पांच घायल; जांच में जुटी पुलिस

 

कोरबा। कोरबा के मोरगा चौकी अंतर्गत केंदई नेशनल हाइवे झरना मोड़ के पास गुरुवार की देर रात 12 बजे लगभग सड़क हादसा हुआ है। दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कार का एयर बैग भी बाहर आ गया, जिसमें सामने बैठे लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 को दी गई।

पुलिस ने तत्काल सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से पोड़ी उपरोड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मारुति कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हुई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, तीनों घायल हैं। दोनों ही कार पर सवार लोग कोरबी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मारुति कार में सवार लोग शर्मा कौरबी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मामले की जांच की जा रही है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button