छत्तीसगढ़

CG: दो कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, ड्यूटी जा रहे कांस्टेबल की बाइक को तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर

 

बलौदाबाजार-भाटापरा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों ड्यूटी जाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है। भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कांस्टेबल प्रशांतधर दीवान और धर्मेंद्र यादव एक बाइक में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मोके पर ही मौत हो गई। धमेंद्र यादव वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा के निवासी थी।

 

हादसे में हथबंद निवासी आरक्षक प्रशांतधर दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आरक्षक प्रशांतधर दीवान हथबंद में तैनात थे और नवागढ़ जिला बेमेतरा के रहने वाले थे।



















 

इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है। भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button