छत्तीसगढ़

रिजल्ट का डर बना मौत का कारण: 10वीं में फेल होने से टूटा 17 साल का छात्र, लगा ली फांसी

बालोद में दर्दनाक घटना, लगातार दो साल असफलता से था परेशान; घर में मचा कोहराम


बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा में लगातार असफल होने से परेशान एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा की है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय राजवीर बघेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजवीर पिछले दो वर्षों से 10वीं की परीक्षा में सफल नहीं हो पा रहा था, जिससे वह गहरे मानसिक दबाव में था।

बताया जा रहा है कि पहले साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था, जबकि इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहा। लगातार मिल रही असफलता ने उसे भीतर तक तोड़ दिया था। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

परिजनों ने जब उसे घर में फंदे पर लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि परीक्षा का दबाव और असफलता का डर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर कितना गहरा असर डाल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि यह सीख लेकर आगे बढ़ने का एक मौका होती है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button