CG News: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा, बच्चों को आई मामूली चोटें , डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

छत्तीसगढ़ October 12, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा, बच्चों को आई मामूली चोटें , डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

CG News: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा, बच्चों को आई मामूली चोटें , डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

कबीरधाम। जिले में ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की स्कूल बस बच्चों को छोड़ने के दौरान अचानक पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की सहायता से बस में सवार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, दुर्घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को भी दे दी गई है।

पुलिस की तत्परता से दुर्घटना के बाद बच्चों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

खबर शेयर करें: