छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ December 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चित्तूर अस्पताल भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस अरुकु से रायलसीमा, चित्तूर जा रही थी। शुक्रवार की तड़के सुबह मारेडमिल्ली घाट में यह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में मृत यात्रियों की पहचान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अधिकारियों से जानकारी ली गई है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।

खबर शेयर करें: