छत्तीसगढ़

CG में दर्दनाक हादसा;  ट्रक के पहिए के नीचे दबी मां और छह महीने की मासूम, मौके पर ही हो गई मौत 

 

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक हादसा देख दिल दहल उठा, जिसने भी घटना के बारे में सुना, रूह कांप गई। हादसे में हंसता खेलता परिवार ख़त्म हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छः माह की दुधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण दुर्घटना में बाइक चला रहे पति बाल-बाल बच गए, उसकी आंखों के सामने ही पत्नी और मासूम ने दम तोड़ दिया।

 

तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही ने न केवल दो जिंदगियां छीन लीं, बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार को ख़त्म कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 माह की दुधमुंही बच्ची और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और 6 माह की मासूम बेटी कनिका को लेकर बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मस्तूरी स्थित स्टेट बैंक के पास जयरामनगर मोड़ पर पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

 

ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक मे पीछे बैठी शिवरात्रि और उनकी गोद में मौजूद 6 माह की कनिका सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए । हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों की मौके पर ही सांसें थम गईं। अशोक यादव इस हादसे में बाल-बाल बच गए। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button