रायगढ़

Raigarh News: ट्रैक्टर पलटा, सामान में दबकर ग्रामीण की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। सरिया से परशुरामपुर के बीच भटली चैक के आगे एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में सुरसी गांव के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र में आज ट्रैक्टर में लोहे के छड़ और सीमेंट लोड था और सरिया से परशुरामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। इस घटना में प्रताप साहू 58 साल की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया है।

थाना सरिया की पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर ट्रैफिक को नियंत्रित कर रही है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजने हुए मृतक के भी शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button