रायगढ़

रायगढ़ स्टेशन में चला नाका टिकट चेकिंग अभियान, 18 ट्रेनों की जाँच,  440 मामलों में 02 लाख 40 हजार रुपये से अधिक की जुर्माना वसूली  

रायगढ़। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने तथा यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 26 मई को मंडल के रायगढ़ स्टेशन में नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी एस चौहान के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सहभागिता रही।

इस दौरान रायगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली 18 ट्रेनों तथा स्टेशन में टिकट जांच की गई। जांच के दौरान 440 मामलों से कुल 2,46,231 का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 294 मामलों से 01 लाख 90 हजार 016 रुपये, अनियमित टिकट के 111 मामलों से 52 हजार 715 रुपये, बुक किए गए लगेज के 30 मामले से 03 हजार रुपए तथा गंदगी फैलाने के 05 मामले से 500 रुपये शामिल है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button