बिलासपुर में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ December 2, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
बिलासपुर में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल

बिलासपुर में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की मौत और एक गंभीर घायल

बिलासपुर: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे कोनी, सरकंडा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में हुए।

पहले हादसे में ग्राम जलसो निवासी अखबैर लाल सूर्यवंशी (40) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पौंसरा के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दूसरे हादसे में सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित अटल चौक के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में बैमा-नगोई निवासी अश्वनी सूर्यवंशी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार बुटिया उर्फ अशोक सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सभी घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ाने की चेतावनी दी है।

खबर शेयर करें: