नटवर स्कूल प्रांगण में गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभ: 1500 से अधिक मातृशक्तियों ने डांडिया रास से की मां की आराधना
नटवर स्कूल प्रांगण में गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभ: 1500 से अधिक मातृशक्तियों ने डांडिया रास से की मां की आराधना
रायगढ़, 17 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज सेवा भारती समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा आयोजित मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव के प्रथम दिवस का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। स्थानीय नटवर स्कूल के विशाल प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में पहले ही दिन आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
पूरे प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाकर मां दुर्गा का भव्य एवं अलौकिक दरबार स्थापित किया गया है। प्रथम दिवस पर विशेष महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। रायगढ़ के आदरणीय महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी एवं सभापति श्री डिग्री लाल साहू जी सह परिवार मां आदिशक्ति की आरती में सम्मिलित हुए
गरबा उत्सव की प्रमुख झलकियां:
* मातृशक्ति की विशाल सहभागिता: पारंपरिक परिधानों— पारंपरिक परिधान एवं आभुषणों से सुसज्जित होकर लगभग 1500 से अधिक बालिकाओं, युवतियों और मातृशक्तियों ने एक साथ लयबद्ध ताल पर गरबा और डांडिया रास कर जगतजननी की आराधना की। आज गर्भ की महा आरती रायगढ़ नगर को साफ रखने वाली हमारी निर्मल कर्मी बहनों के द्वारा कराया गया। जिन बहनों की प्रतिदिन की कर्तव्य निष्ठा के कारण हम सभी रायगढ़ वासी अपने सभी काम सुचारू रूप से कर पाते हैं। तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्र में पारंगत बालिकाओं एवं नारी शक्ति का लोकमाता देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से सम्मान किया गया।
आज के कार्यक्रम में रायगढ़ नगर के प्रचार जगत के सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे एवं मंच से उनका सम्मान किया गया
* भक्तों का उमड़ा जनसैलाब: माता के भव्य दरबार के दर्शन और गरबा रास का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे नटवर स्कूल प्रांगण में भक्तिमय माहौल बना रहा।
* सुदृढ़ व्यवस्था: समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, पेयजल व अनुशासन हेतु महिला पुलिस बाल तैनात किए गए हैं।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में गरबा उत्सव में विभिन्न गतिविधियों और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस गरबा के साथ-साथ गंगा आरती के स्वरूप में महा आरती का आयोजन किया जाएगा ।समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर मां की आराधना में शामिल होने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।