रायगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, विवाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मृतकों में एक मासूम, 2 गंभीर

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आपसी विवाद में एक पड़ोसी रिश्तेदार ने परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला। 24 फरवरी की तड़के 4 बजे आरोपी तुलसी सारथी (26) पड़ोस के घर में घुसा। जहां सो रहे परिवार के 5 सदस्यों पर हमला कर दिया।

घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। हमले में 3 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। 2 सदस्य गंभीर रुप से घायल है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

बताया जा रहा है दोनों परिवार के बीच 5 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब से मनमुटाव था। हालांकि हत्या की वजह की अभी जांच जारी है। वारदात के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी तुलसी सारथी के पिता शौकीलाल ने बताया कि बेटा तुलसी बाहर होटल में रोजी मजदूरी करता था। 3 दिन पहले ही गांव आया था। सुबह 4 बजे टंगिया लेकर बेटा जंगल जा रहा हूं कहकर निकला था। पड़ोसी रिश्तेदार के घर से अचानक चिल्लाने की आवाज आई तो हम लोग भी पहुंचे। तब तक मार डाला था।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। घायल लोगों का इलाज जारी है।



















गहरी नींद में थे सदस्य, तभी किया हमला

पुलिस के मुताबिक, जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तड़के करीब 4:30 बजे की घटना है। कुंवर साय के परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। पड़ोसी रिश्तेदार ने घर में घुसकर हमला किया।

दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

आपसी रंजीश में हत्या, गांव में दहशत

घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button