मनोरंजन

मुंह की सफाई में मदद करेंगे ये नेचुरल तरीके, दुर्गंध होगी दूर 

 

नई दिल्ली, How To Detox Your Mouth Naturally: बॉडी का ख्लास रखने के साथ ही ओरल हेल्थ का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है. मुंह में बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों पर नज़र रखना ज़रूरी है क्योंकि बैक्टीरिया का विकास या इंफेक्शन वहां से शरीर के दूसरे हिस्सों में तेजी से फैलता है. हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने मुंह को बैक्टीरिया और टॉक्सिन फ्री रख सकते हैं.

ऑयल पुलिंग- इसमें लगभग 20 मिनट तक मुंह में एक चम्मच ऑर्गेनिक नारियल तेल घुमाना शामिल है. यह तेल खराब बैक्टीरिया को कम करने, आपके दांतों से दाग हटाने और विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में मदद करता है, न सिर्फ आपके मुंह बल्कि पूरे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है. आप लगभग दो मिनट के लिए आधा चम्मच से शुरू कर सकते हैं और फिर बाद में अपने तरीके से आगे बढ़ सकते हैं. ऑयल पुल्लिंग के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें.

जीभ स्क्रैपिंग- जीभ स्क्रैपिंग से जीभ की सतह से बैक्टीरिया, खाने के कण और डेड कोशिकाएं हटती हैं. आप नीम की लकड़ी का उपयोग करके जीभ स्क्रैपिंग कर सकते हैं.

मसूड़ों की मालिश- टी ट्री ऑयल और नीम ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंह की समस्याओं को कम करते हैं. मसूड़ों पर कुछ बूंदें तेल की लगाएं और कुछ मिनटों तक मालिश करें.

माउथवॉश- पुदीना, लौंग और अजवाइन के एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं और मुंह की बदबू को दूर करते हैं. इन सभी को पानी में उबालकर माउथवॉश बनाएं और दिन में कम से कम दो बार मुंह कुल्ला करें. लेकिन घ्यान रखें माउथवॉश करने के बाद कुछ भी न खाएं ताकि आपका मुंह में फिर से बैक्टीरिया आने स े बेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेजा सके. इन आसान तरीकों से आप मुंह की सफाई कर सकते हैं.









































IMG-20240424-WA0003
piyush-final--web-june-24
img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175
IMG-20240128-WA0014
img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button