Raigarh News: बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं”: महिला सुरक्षा पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का बड़ा बयान

बेझिझक पुलिस को दें सूचना: एसएसपी ने बालिकाओं और परिजनों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
रायगढ़। रायगढ़ की सड़कों पर अब मनचलों और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा जिले में पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो-टूक कहा है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हाल ही में बालिका से छेड़खानी करने वाले एक आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, छींटाकशी या बालिकाओं के साथ किसी भी दुर्व्यवहार पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी। पकड़े गए आरोपियों को सीधे जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी ने अभिभावकों और बालिकाओं से एक खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना बिना डरे और बिना झिझक तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ हर वक्त अलर्ट पर है ताकि ऐसी घटनाओं को जड़ से खत्म किया जा सके।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






