रायगढ़

Raigarh: कसेरपारा निवासी सरस्वती नगायच और गोपाल नगायच का दुखद निधन

रायगढ़।  सरस्वती नगायच (77 वर्ष) और गोपाल नगायच (78 वर्ष) का सोमवार को दुखद निधन हो गया। सरस्वती नगाइच धर्म परायण और सामाजिक महिला थी। गोपाल नगायच सेवानिवृत्त शिक्षक थे। नगायच अल्जाइमर से ग्रसित थी और गोपाल नगायच भी उम्र संबधी बीमारियों से परेशान थे फिर भी वह अपना और अपनी पत्नी का बेहद ख्याल रखते थे।

सोमवार को उनके पुत्र उमाकांत ने अपने पिता से कल से संपर्क नहीं होने पर जब अपने मित्रों को फोन किया तब उनके मित्र घर गए। दरवाजा अंदर से बंद था और जब उसे तोड़ा गया तब दोनों पति पत्नी घर में मृत अवस्था में मिले। यह देख पड़ोसियों और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उनका पुत्र पूरे परिवार समेत रायगढ़ के लिए निकल पड़ा है। बेटा कोलकाता में नौकरी करता है। माता पिता उसके पास आते- जाते रहते हैं।

अभी कुछ दिन पहले उसकी बेटी हुई है तो बहन भावना शर्मा, भारती पचौरी जो बुजुर्ग दंपति का ख्याल रखती थी वे बस 2 दिन के लिए भाई और भतीजी से मिलने गई थी। वह भी पिता के आश्वासन के बाद।78 वर्षीय गोपाल नगाइच अपना और अपनी पत्नी का बेहद ख्याल रखते थे। इस अनहोनी से पूरा परिवार सदमे मे है। नगायच परिवार पर विपदा का बादल टूट पड़ा है। ईश्वर मृतात्मा को शांति प्रदान करे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button