रायगढ़

Raigarh: श्याम निशान यात्रा ने नगर को श्याम रंग में डूबोया, अ.भा. मारवाड़ी महिला समिति के आयोजन में निरली भब्य रैली

घरघोड़ा। नगर में भक्ति, उत्साह और सेवा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अगुवाई में श्याम निशान रथ यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। श्रद्धालुओं की उमंग और महिलाओं की सशक्त भागीदारी ने पूरे वातावरण को श्याममय बना दिया। यात्रा की शुरुआत नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल गायत्री मंदिर से हुई और नया बस स्टैंड तक भक्ति स्वर लहरियों के बीच रैली आगे बढ़ती रही। रास्तेभर “जय श्री श्याम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिरस में डूब गया।इस आयोजन में समिति की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समिति की अध्यक्ष पिंकी मित्तल, सचिव मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि मित्तल सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्याओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। केवल मारवाड़ी समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाज की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।


जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, तो वहीं श्याम ध्वज से सजी रथ यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों और संगठनों को महिला समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। आयोजन के पश्चात रात्रि में सामूहिक भोजन की व्यवस्था कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब महिलाएं संगठन और सेवा के भाव से आगे बढ़ती हैं, तो सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छूते हैं। श्याम निशान यात्रा ने न केवल भक्ति का संदेश दिया, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक गौरव की मिसाल भी पेश की।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button