रायगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने रासेयो इकाई तारापुर को लेक्चर स्टैण्ड देकर किया प्रोत्साहित

 

रायगढ़। रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ शा.उ.मा.वि. तारापुर को लेक्चर स्टैण्ड (पोडियम) प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया । रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर के डिस्ट्रीक्ट गवर्नर अमित जायसवाल के आफिसीयल विजिट पर होटल ट्रीनिटी रायगढ़ में एक सादगी पूर्ण किंतु गरिमामय समारोह में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त पोडियम प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल , तारापुर के कार्यक्रम अधिकारी मंजू पटेल, रोटरी क्लब रायगढ़ ग्रेटर के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल अन्य पदाधिकारियों में सुबोध खीरवाल , उमेश थवाईत , अजय बेरीवाल , सुरज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, नगर निगम रायगढ़ के पूर्व सभापति सुभाष गोयल, सेवानिवृत प्राध्यापक समाज सेवी रामजीलाल अग्रवाल की भी उपस्थिति रही । इस अवसर पर एनएसएस परिवार की ओर से जिला संगठक भोजराम पटेल ने रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को पोडियम प्रदान करने हेतु विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया वहीं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू पटेल ने अपने रासेयो इकाई को लेक्चर स्टैंड प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर के उदारता हेतु विशेष रूप से धन्यवाद दिया ।रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने .सदस्यों को उदारचित होकर सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया एवं समाजसेवी उत्साही युवा कार्यकर्ताओं को क्लब से जोड़कर उन्हें रचनात्मक सेवा कार्यों में प्रवृत करने का आग्रह किया । श्री जायसवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सराहना की तथा उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहित भी किया ।

रोटरी परिवार ने गवर्नर जायसवाल को दिया विशेष स्मृति चिन्ह :

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के पदाधिकारियों की ओर से अपने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल का विशेष प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया जिसके लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी काव्यमय अभिव्यक्ति देकर धन्यवाद दिया ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button