रायगढ़

Raigarh News: जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी, बना आकर्षण का केन्द्र

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा-शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम
‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन तिहार 2025’ विशेषांक और ब्रोशर का किया गया निःशुल्क वितरण

रायगढ़, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभाग द्वारा जानकारीपूर्ण और आकर्षक स्वरूप में लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी राज्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है।

राज्योत्सव की इस रजत जयंती प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की झलक को आकर्षक, सरल और प्रेरणादायक शैली में प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन तिहार 2025’ विशेषांक और विभिन्न ब्रोशर का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इन प्रकाशनों के माध्यम से शासन की प्राथमिकताओं, जन कल्याणकारी योजनाओं और सफलता की कहानियों को प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुँचाया गया। राज्योत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं गणमान्यजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और सराहनीय पहल बताया। लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल शासन की योजनाओं की झलक दिखाती है, बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को सशक्त करने वाला प्रेरक माध्यम भी है। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button