रायगढ़

Raigarh News: रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर रेल समपार फाटक रहेगा बंद, 12 और 13 नवम्बर तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात रहेगा प्रभावित 

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ द्वारा रेल लाइन के वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु किरोड़ीमल-भूपदेवपुर के मध्य स्थित रेल समपार फाटक क्रमांक-297 (किमी 599/17-19) को 12 और 13 नवम्बर को सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) रायगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में अप-डाउन थर्ड लाइन एवं जनसाधारण कोंडतराई का वार्षिक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के दौरान फाटक से आम जनता एवं वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेल प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए समपार फाटक क्रमांक-298 (किमी 601/15-17) सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मरम्मत कार्य रेल लाइन की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित रेल फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button