फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान के अंतर्गत चीका में युवाओं को किया जागरूक

विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ की
गुहला चीका, 30 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल के प्रेरणादायी नेतृत्व में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत चीका स्थित डीएवी महाविद्यालय में एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गौरवशाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी गरिमा, ध्वज संहिता के नियमों तथा तिरंगे के प्रति नागरिक कर्तव्यों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, संप्रभुता और आत्मसम्मान का जीवंत स्वरूप है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता डॉ. राज कुमार ने अपने संबोधन में तिरंगे की विकास यात्रा, ध्वज संहिता के प्रमुख प्रावधानों तथा उसके सम्मानजनक उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाने के लिए संवैधानिक और कानूनी स्तर पर लंबा संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप आज हर भारतीय गर्व के साथ तिरंगा फहरा सकता है। यही ऐतिहासिक प्रयास आगे चलकर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना का आधार बना।
इस अवसर पर सांसद के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान युवाओं को तिरंगे के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान केवल भावना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि यदि कहीं पुराना, फटा या अनुपयोगी तिरंगा दिखाई दे, तो उसे सम्मानपूर्वक फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया को सौंपें, ताकि उसका विधिसम्मत नवीनीकरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने युवाओं से सांसद नवीन जिन्दल की इस मुहिम से जुड़कर तिरंगे के सम्मान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
वहीं डीएवी महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. जसबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हमारे संस्कारों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा हुआ विषय है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा यह प्रयास युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्य की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लेपल फ्लैग एवं रिस्ट बैंड भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा, संरक्षण और मर्यादित उपयोग के प्रति सदैव सजग रहने का सामूहिक संकल्प लिया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






