Raigarh: रिंग रोड के लिए 11 गांवों में खरीद ब्रिक्री पर रोक हटी, रूट तय हुआ

उर्दना के पास रिंग रोड शुरु होगा जो एनएच 49 के पास मिडमिड़ा के पास निकलेगा, रायपुर की कंपनी कर रही है सर्वे
रायगढ़। रिंग रोड के लिए 11 गांवों में भूमि के लिए खरीद- ब्रिक्री पर रोक लगाई गई थी, जिसे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने हटा दी है। शहर के बाहरी इलाकें से होकर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, इसका एलाईन्मेंट होने की बात कही जा रही है. जो घरघोड़ा रोड के पास उर्दना के पास भेलवांटिकरा से रिंग रोड शुरु होगी जो मिडमिड़ा के पास एनएच 49 ओडिशा रोड़ से होकर निकल सकती है। दरअसल वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शहर से बाहर से रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा की थी, इसे बजट में भी पिछले साल शामिल किया गया था। हालांकि अभी पीडब्ल्यूडी ने रायपुर एक कंपनी को सड़क के रूट का सर्वे करने का काम दिया हुआ है, वह कंपनी अभी सर्वे कर रही है।
पिछले साल जुलाई 2025 में रिंग रोड के लिए एसडीएम रायगढ़ ने जमीन पर खरीद ब्रिक्री किए जाने के संबंध में रोक लगाए जाने संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए आदेश जारी किया था। इसके बाद राजस्व, पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने सर्वे शुरु किया था, बताया जाता है कि जनवरी के पहले सप्ताह में सर्वे की प्रक्रिया खत्म होंने के बाद जिस खसरे से सड़क गुजरना है उसके आसपास के पांच मीटर जमीन को छोड़कर बाकी जमीन पर खरीद ब्रिक्री पर रोक हटा दिया गया है। प्रतिबंध हटा दिया गया है।
इन गांवो में जमीन खरीद ब्रिक्री हटाई गई-
रायगढ़ शहर के लिए रिंग रोड/ बायपास मार्ग के लिए मिडमिड़ा, डूमरमुड़ा, नवापाली, जुर्डा, पण्डरीपानी, गोपालपुर, भिखारीमाल, टारपाली, रेगड़ा, भेलवाटिकरा के भू अर्जन में प्रभावित खसरो से के अतिरिक्त 35 मीटर (114 फीट) की चौड़ाई के अतिरिक्त दोनो ओर 5-5 मीटर चौड़ाई को छोड़कर इन गांवों में खरीद ब्रिक्री पर रोक हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त दोनो ओर 5-5 मीटर (16 फीट) चौड़ाई छोड़कर उक्त ग्रामों के जमीन पर खरीद ब्रिक्री पर रोक हटा दिया गया है। इस संबंध में रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 22 जनवरी को आदेश जारी किया है।
सर्वे टीम के साथ ईई फाइनल करेंगे एलाईमेंट- सुत्रों के अनुसार पीडब्ल्यूडी अभी सर्वे करा रही है। इसके लिए रायपुर की एक प्राईवेट कंपनी को इसका काम दिया है, यह कंपनी सर्वे करने के बाद सड़क का एलाईमेंट कैसे रखेगा उसे बताएगी, फिर उसे पीडब्ल्यूडी के ईई एजेंसी के साथ बैठकर फाइनल करेंगे। हालांकि इसके पहले पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने इसका सर्वे किया था। उसमें किस किस रूट से सड़क जाएगी, इसे स्पष्ट किया गया है, हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है।
जुर्डा में एक पहाड़ की खुदाई करनी पड़ेगी-
घरघोड़ा से आने वाली गाड़ी सीधे एनएच 49 से निकलेगी- रिंग रोड को शहर के बाहर ही बाहर से निकाले जाने की तैयारी है। जो घरघोड़ा के तरफ से जो गाडि़यां आएगी, वह उर्दना के पास भेलवांटिकरा से निकलेगी जो नेतनागर के पास मिडमिड़ा, डूमरमुड़ा के पास निकलेगी,जो एनएच 49 याने बिलासपुर- झारसुगड़ा नेशनल हाईवे को जोड़ेगी। वहां से गाड़ियां बिलासपुर, रायपुर और ओडिशा के तरफ जा सकेगी, यहां से आने वाली गाड़ियां सीधे धरमजयगढ़ के तरफ आवाजाही कर सकेगी, सुत्रों के अनुसार भेलवाटिंकरा से लेकर जुर्डा के बीच एक पहाड़ है उसे तोड़ना होगा तभी सड़क निकलेगी, इस तरह घरघोड़ा से सीधे ओडिशा को जोड़ने वाली सड़क रिंग रोड कहलाएगी। शहर के भीतर या आसपास इलाकों में बड़ी गाडि़यों की आवाजाही नहीं रहेगी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






